NDTV Khabar

सीसीटीवी में कैद : मुंबई से सटे कल्याण में बुजुर्ग महिला से छीनी चेन

 Share

मुंबई से सटे कल्याण इलाके में एक बुजुर्ग महिला के गले से दिनदहाड़े चेन खींच ले जाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि बात करते-करते अचानक बदमाश ने महिला के गले में लटक रही चेन पर हाथ मारा, और लूटने के चक्कर में बचने की कोशिश कर रही महिला को धक्का देकर फरार हो गया। धक्के से महिला बुरी तरह सड़क पर गिर पड़ी, और इस दौरान बदमाश कुछ ही दूर मोटर साइकिल पर इंतज़ार कर रहे अपने साथी के साथ फरार हो गया।



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com